CG : सरगुजा में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला सरगुजा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित समिति में अपर कलेक्टर प्रताप विजय खेस को अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, अजाक थाना अम्बिकापुर के उप पुलिस अधीक्षक को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक सांख्यिकीय अधिकारी संतोष कुमार कंवर को अनुसूचित जनजाति वर्ग से, सहायक प्राध्यापिका ममता कुर्रे को अनुसूचित जाति वर्ग से तथा परियोजना अधिकारी (साक्षरता) गिरीश गुप्ता को अन्य पिछड़ा वर्ग से सदस्य बनाया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को पदेन सदस्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

See also  CG : रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, पचपेड़ी नाका और MMI अंडरब्रिज से हटाए गए ठेले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *