राजनांदगांव : भारी वर्षा में 800 मातृशक्तियों का चेतना सम्मेलन 

भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका, स्थानीय महिलाओं की स्थिति एवं भारतीय चिंतन में महिलाएं  राजनांदगांव दिनांक 3 सितंबर 2023 रविवार के प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक केकेसर नगर स्थित गायत्री स्कूल में  विभाग स्तर यानी 4 जिले राजनांदगांव, अम्बागढ़ चौकी, बालोद, खैरागढ़ पर मातृशक्ति चेतना सम्मेलन  का  सफल  आयोजन  किया  गया जिसमे 60 से अधिक महिला समूहों  का  स्मृति  चिन्ह एवं  प्रशस्ति पत्र  प्रदान  कर  सम्मान  किया  गया ! स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जब पूरा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है , तो राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के  लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सभी के मन में जागृत होनी चाहिए क्योंकि देश सुरक्षित है , तो समाज और परिवार भी सुरक्षित रहेगा, यह तभी संभव है जब हम सफल होंगे तथा परस्पर समन्वय के साथ एकजुट होंगे ! जिस प्रकार सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं , इस कार्य  में  महिलाओं की सक्रियता, सहभागिता, जागरूकता , सशक्तिकरण, एकजुटता, आपस में समन्वय को ध्यान में रखते हुए।कार्यक्रम का मुख्य बिंदु भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका, स्थानीय महिलाओं की स्थिति एवं भारतीय चिंतन में महिलाएं। इस पर सबने अपनी राय रखी।

This image has an empty alt attribute; its file name is IMG-20230903-WA0024-1024x461.jpg

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता मुंदड़ा एवं  बी.के पुष्पा बहन जी  (मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी)विशिष्ट अतिथि श्रीमती रतना ओसवाल ,  सुश्री हेमा साहू (डीएसपी), श्रीमती कंचन चौबे (कस्तूरबा महिला मंडल), श्रीमती पद्मश्री तंवर (ए.एस.पी),  श्रीमती नेहा वर्मा (डी.एस.पी), श्रीमती पदमा पारख (महिला रोग विशेषज्ञ)मुख्य वक्ता श्रीमती रश्मि द्विवेदी (प्रांत संयोजिका मातृशक्ति समन्वय), श्रीमती डॉ. वर्णिका शर्मा (समाजसेवी) कार्यक्रम के अंत में  समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्र में अपनी  सेवाएं  देने  वाली   मातृशक्ति  समूहों का सम्मान किया गया , जिसमें मुख्य रूप से :-समाजसेवी संस्था, स्व- सहायता  समूह, बुनकर   समिति, भजन  मंडली एवं  शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण  और  स्वच्छता  के  क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने  वाली  60 से अधिक महिला समूहों  का  स्मृति  चिन्ह एवं  प्रशस्ति पत्र  प्रदान  कर  सम्मान  किया  गया ! संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमती पूर्णिमा साहू( विभाग सहसंयोजका)  के नेतृत्व में  समस्त बहनों  द्वारा श्रीमती कमलेश सारस्वत( विभाग सह संयोजिका) एवं श्रीमती सत्या साहू  (विभाग सहसंयोजीका) ,जिला संयोजिका श्रीमती मोना गोसाई (राजनांदगांव) श्रीमती लोकेश्वरी जंघेल (खैरागढ़ छुई खदान गंडई) , श्रीमती संगीता देवांगन (जिला बालोद) , श्रीमती निर्मला सिंन्हा (जिला अंबागढ़ चौकी) , नगर संयोजिका श्रीमती वर्षा सिंन्हा (राजनंदगांव)  संपन्न  हुआ!

See also  CG : जीपीएम के 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *