CG : स्कूल परिसर में जिस झूले पर खेलते थे बच्चे, उसी ने ले ली 10 साल के मासूम की जान …

CG : स्कूल परिसर में जिस झूले पर खेलते थे बच्चे, उसी ने ले ली 10 साल के मासूम की जान …

महासमुंद: महासमुंद जिले के सरकारी स्कूल परिसर में पेड़ से बंधे झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत हो गई। बसना विकासखंड के मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र तरुण चौहान (10) समय से पहले स्कूल पहुंचा था। वह रस्सी के झूले में खेल रहा था, तभी उसका गला फंस गया। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या अन्य जिम्मेदार मौजूद नहीं था। मामले की गंभीरता तो देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक तरुण स्कूल समय से पहले परिसर में पहुंच गया था। स्कूल परिसर में एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी, जिस पर बच्चे झूला झूलने के साथ उल्टा लटककर भी खेलते थे। इसी दौरान तरुण का गला रस्सी में फंस गया। कुछ महिलाएं स्कूल परिसर पहुंचीं तो उन्होंने बच्चे को रस्सी से लटका देखा। उन्होंने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम है। भंवरपुर चौकी प्रभारी अनंजना चंद्रा ने बताया कि घटना सुबह की है। छात्र जब खेल रहा था, उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान खेलते हुए रस्सी उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने स्कूल के प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच में दोनों शिक्षक दोषी पाए गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी के दौरे के बाद लग सकती है मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *