राजनांदगांव : धान खरीदी में हमाली के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ किसानों का आक्रोश, विरोध करने की तैयारी…

राजनांदगांव | समर्थन पर धान खरीदी के दौरान खरीदी केन्द्रों में हमाली के नाम पर अवैध वसूली का प्रदेश किसान संघ विरोध करेगा। अवैध वसूली रोकने की मांग पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। प्रदेश किसान ने इसी मुद्दे को लेकर 21 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सामने सुबह 11 बजे बैठक रखी है। इसमें प्रदेश और जिले से बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे। इसके साथ ही किसानों की मांगों को लेकर प्रस्तावित दाम सत्याग्रह आंदोलन की आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।

धान खरीदी के दौरान सहकारी समितियों में हमाली के नाम पर कथित अवैध वसूली रोकने और किसानों को राहत दिलाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में आंदोलन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने और किसानों की मांगों को मजबूती से उठाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ का कहना है किसानों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बनाने सहभागिता जरूरी है। किसानों की मांगों को लेकर जारी दाम सत्याग्रह आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

See also  CG : सेक्टर-6 सोसाइटी की मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति 27 तक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *