CG : बालोद में शिव मंदिर पहुंचा भालू …

CG : बालोद में शिव मंदिर पहुंचा भालू …

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भालू की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भालूकोन्हा गांव में शनिवार देर रात तालाब के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में भालू दिखाई दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। इसके बाद रविवार को भालू जंगल की ओर जाते हुए नजर आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। एक महीने से गांव के आसपास घूम रहा भालू

ग्रामीणों के अनुसार, भालू पिछले करीब एक महीने से भालूकोन्हा और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। भोजन की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह घरों में रखे तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहा है। लगातार आवाजाही के कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। शिव मंदिर के CCTV में कैद हुई पूरी हलचल भालूकोन्हा गांव के शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भालू की गतिविधियां कैद हुई हैं। करीब एक मिनट का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से भालू को सुरक्षित तरीके से रिहायशी क्षेत्र से दूर करने की मांग की है।

वन विभाग ने गांवों में बढ़ाई गश्त डौंडीलोहारा रेंज अधिकारी प्रवेश सोनी के अनुसार, भालूकोन्हा, जाटादाह और पिंगाल सहित आसपास के गांवों में वन विभाग की टीमों को सतर्क किया गया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर जाने से बचने और भालू दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल भालू की मौजूदगी को लेकर वन विभाग अलर्ट है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी नई गतिविधि की तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

See also  बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की परंपरागत रस्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *