CG : धनोरा में भाजपा उतई मंडल की बैठक आयोजित, विधायक चंद्राकर हुए शामिल…

CG : धनोरा में भाजपा उतई मंडल की बैठक आयोजित, विधायक चंद्राकर हुए शामिल...

भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु, धनोरा सरपंच रुलेश्वरी बंजारे, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत सिंह ठाकुर एवं चंद्रशेखर बंजारे, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, डॉ. अनिल साहू, सुनीता चंद्राकर, संगीत रजक, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर और ममता चंद्राकर सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

See also  CG : दिवाली से पहले व्यापारियों ने उठाई नए नोट और सिक्कों की मांग, रायपुर में जल्द लगेगा कॉइन मेला! …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *