मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया कन्या पूजन

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आज विधि-विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं के चरण पखार कर तिलक किया, चुनरी ओढ़ाई और अपने हाथों से भोजन परोसा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परम्परा के प्रतीक कन्या पूजन पर कन्याओं को दुलार कर उन्हें भेंट प्रदान की।

 

See also  इंदौर में 121 और भोपाल में 105 फीट ऊंचा रावण जलेगा, उज्जैन में फूलों की वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *