राजनांदगांव : कचरे के ढेर में खुलेआम फेंके जा रहे मृत मवेशी, दुर्गंध से वार्डवासी परेशान…

राजनांदगांव : कचरे के ढेर में खुलेआम फेंके जा रहे मृत मवेशी, दुर्गंध से वार्डवासी परेशान...

राजनांदगांव , बजरंगपुर वार्ड 1 स्थित सैनिटेशन पार्क (कचरा सेंटर) में मृत मवेशियों को खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर वार्डवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। शिकायत के अनुसार, नगर निगम द्वारा मृत मवेशियों को कचरे के बीच खुले में डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद राजा तिवारी ने मामले में कलेक्टर से शिकायत कर तत्काल हस्तक्षेप और मृत मवेशियों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि मृत मवेशियों को खुले में छोड़ने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है। इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। लंबे समय तक शवों का उचित निस्तारण नहीं होने पर संक्रमण का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसे में सैनिटेशन पार्क में कचरे के साथ मृत मवेशियों निस्तारण किया जाए।

See also  रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *