राजनांदगांव : 10 ग्राम पंचायतों के 28 केंद्रों में आधार अपडेट कराने की सुविधा…

राजनांदगांव : 10 ग्राम पंचायतों के 28 केंद्रों में आधार अपडेट कराने की सुविधा...

राजनांदगांव , आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और अन्य संशोधन कराने नियमों में बदलाव हुआ है। अलग-अलग संशोधन कराने निर्धारित दस्तावेज और शपथ पत्र देना होगा। इससे आधार में दर्ज जानकारी में सुधार की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाएगा।

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी से कलेक्ट्रेट के अधीन 28 आधार केंद्रों में संशोधन जारी है। 10 ग्राम पंचायतों में सेवा उपलब्ध है। मामूली सुधार और बड़े बदलाव के अलग प्रावधान हैं। त्रुटि के कारण ई-केवाइसी कराने सहित अन्य कामों में आ रही बाधा आधार में सुधार के बाद आसानी होगी।

इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नाम में मामूली बदलाव के लिए पहचान प्रमाण अथवा बच्चों के मामलों में रिश्ते का प्रमाण मान्य होगा। मुखिया के आधार पर अपडेट के लिए हेल्थ ऑफ फैमिली आधारित प्रक्रिया का प्रावधान है। डेटा एंट्री की गलती सुधारने निर्धारित शपथ पत्र के साथ पहचान संबंधित दस्तावेज देने होंगे। क्षेत्रीय भाषा में गलती सुधार के लिए पीओआई फार्म की ज़रूरत होगी।

See also  CG : मुख्यमंत्री साय की डिजिटल सुशासन पहल, 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर, लाखों नागरिकों को मिल रही सुविधा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *