CG : श्याम बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की राशि मददगार साबित हो रहा है

CG : श्याम बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की राशि मददगार साबित हो रहा है

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-छोट़ी जरूरतें पूरी करने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में मदद कर रही है। पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाटा की जोड़ातालाब निवासी श्याम बाई इस की एक प्रेरक मिसाल हैं। श्याम बाई को महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त प्राप्त हो चुका है। यह राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने का एक मजबूत सहारा बनी है। 


                        श्याम बाई बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों के कपड़े तथा साग-सब्जी खरीदने में करती हैं। इससे उन्हें घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहूलियत होती है।  श्याम बाई के लिए यह योजना परिवार की खुशियों में योगदान देने का माध्यम बनी है।

बच्चों की जरूरतों को पूरा करने और घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में मिलने वाला यह आर्थिक संबल उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लाता है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने पर श्याम बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

See also  राजनांदगांव : आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का दिया संदेश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *