हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के बरेल गांव में विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।  महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

बरेल गांव निवासी सविता (26) ने सोमवार रात 9:30 बजे पति ईतेंद्र कुमार अहिरवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया आक्रोशित महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता बैजनाथ अहिरवार ने बताया कि ससुराली उनकी पुत्री से रुपये लाने की मांग करते रहते थे।
इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता था और मारपीट करते थे। सोमवार रात किसी बात को लेकर पति ने सविता की मारपीट कर फंदा लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ पीके सिंह और मझगवां थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *