राजनांदगांव : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण – कॉलेज की भूमि का सीमांकन कर सीमा-चिन्ह स्थापित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण - कॉलेज की भूमि का सीमांकन कर सीमा-चिन्ह स्थापित करने के दिए निर्देश

– गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने कहा
राजनांदगांव । लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में निर्माणाधीन नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर की लगभग 10 एकड़ भूमि का विधिवत सीमांकन कर चारों ओर सीमा-चिन्ह के रूप में पिलर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सीमाओं का स्पष्ट चिन्हांकन आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय की भूमि एवं पहुंच मार्ग से संबंधित राजस्व अभिलेखों को अद्यतन कराने के भी निर्देश दिए।


सचिव बंसल ने निर्माणाधीन दो मंजिलें महाविद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सड़क के स्तर में अंतर को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उपयुक्त रैम्प निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन में फ्लोरिंग, प्लास्टर एवं अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने भवन में वर्षा जल निकासी के लिए डाउन-पाइप की उचित व्यवस्था करने तथा पाइपों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं भवन की दीर्घकालीन उपयोगिता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा सभी कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बंसल द्वारा कार्यों के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता रितु खरे भी मौजूद थी।

See also  CG : जिला अस्पताल धमतरी में रामलीला के दौरान झुलसे दोनों घायलों का उपचार जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *