भोपाल पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 18 DSP को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के कार्यभार में फेरबदल किया गया है. पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जारी कार्य आवंटन सूची में अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गुरुवार को इसका आदेश जारी किया गया है। 

भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षकों के कार्यभार में फेरबदल कर दिया गया. 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल गयी है अब. इसके तहत अधिकारियों को प्रशासन, साइबर, लेखा, शिकायत, पुलिस सुधार, महिला सुरक्षा, विशेष शाखा, एससीआरबी और अन्य विभागों में कार्यभार आवंटित किया गया है। 

इन अधिकारियों को सौंपी गई ये जिम्मेदारी
डीजीपी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक हिमाली पाठक को अजाक शाखा, आशीष भराड़े और अंजली रघुवंशी को साइबर शाखा, जबकि शीला सुराणा को लेखा शाखा की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदीप बालवीकी को प्रबंध शाखा तथा बृजमोहन द्विवेदी को विधि-2 शाखा में पदस्थ किया गया है. इसी तरह सुनील गुप्ता को अजाअवि शाखा, वीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह को प्रशासन शाखा, जवाहर लाल सिंह सिसोदिया को अजाक शाखा तथा आशा चौधरी को विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अर्जुन सिंह मुजाल्दे को सीआईजेडडब्ल्यू प्रशिक्षण विशेष शाखा, मनोज गुप्ता को महिला सुरक्षा और पंकज गीते को एससीआरबी शाखा में कार्यभार दिया गया है. वहीं, अजय चानना को लोक सेवा गारंटी, बृजेश कुमार मालवीय को शिकायत शाखा, राजीव कुमार गुप्ता को शिकायत शाखा और घोरेश कुर्चानिया को पुलिस सुधार/मैन्युअल शाखा की जिम्मेदारी आवंटित की गई है। 

आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई आवंटित शाखाओं में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त करने का भी उल्लेख है. पुलिस मुख्यालय में किए गए इस कार्य आवंटन का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के कामकाज का संचालन निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप करना है। 

See also  सीएम आज करेंगे 2,387.60 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *