शूटिंग खिलाड़ी नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में जीते 3 पदक, 2 स्वर्ण सहित ऐतिहासिक उपलब्धि

भोपाल
मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीरू ढांडा ने आइची-नागोया (जापान) में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाओं में कुल तीन पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढांडा से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। उन्होंने ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के साथ वह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

मंत्री सारंग ने नीरू की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट लगन का परिणाम है। नीरू ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। मंत्री सारंग ने नीरू ढांडा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

See also  MP में 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर, 5 जिलों में अलर्ट; रात में गिरेगा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *