राजनांदगांव. आज राजनांदगांव ने एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व मे हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय क े कुलपति के नाम प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के नाम मांग पत्र सौपा ।
एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि राजनांदगांव जिले में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण पूरे जिले में परिवहन बस,ऑटो बंद है जिसके कारण छात्रों को लॉकडाउन के समय प्रवेश प्रक्रिया में परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण छात्र प्रवेश प्रक्रिया से दूर है। जिसके कारण जिले के समस्त महाविद्यालय की विषयों (बी. ए., बी एस सी, बी कॉम) की सीटे 50 प्रतिशत तक रिक्त है। जिसका मुख्य कारण लॉकडाउन होना है हम आपसे मांग करते है कि प्रथम वर्ष की प्रवेश तिथि बढ़ाई जाये। जिला महासचिव गरूण विक्रम सिंह ने कहा कि हम मांग करते है कि प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर से आगे बड़ाया जाये जिससे कि छात्रों को असुविधाएं न हो । जिले के समस्त महाविद्यालयों की सीट भर सके और छात्रों को लाभ मिल सके हम आप से आग्रह करते है कि हमारी मांग जल्द से जल्द पूर्ण हो। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, जिला महासचिव गरुण विक्रम सिंह, कुशल रजक, मोनू , कशिश देवांगन, मयंक आदि उपस्थित थे ।














Leave a Reply