दुर्ग में मतपेटियां चुराने और खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग.

चुनाव से जुड़ी बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

18 अक्टूबर को चुनाव ड्यूटी में लगे राजू सारथी (48) निवासी संतराबाड़ी दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने उन्हें आकर बताया था कि एक व्यक्ति पेटी उठाकर ले जा रहा है। बाहर आकर देखा तो व्यक्ति फरार हो चुका था । गोदाम में जाकर जांच की तो 10 मतपेटियां, कीमत 10,000 रुपये गायब मिलीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 331 (2), 305 (इ) के तहत मामला दर्ज किया था।

विवेचना में पुलिस को पता चला कि चोरी युशु यादव (22) निवासी मिल पारा दुर्ग ने की है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी के लिए अपना ई-रिक्शा सीजी 07 सी आर 0648 (कीमत 70 हजार) का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई मतपेटियां उसने गया नगर निवासी देवानंद सोनी (65) की कबाड़ी दुकान में बेच दीं।

पुलिस ने देवानंद को पकड़ा तो उसने 6 मतपेटियां खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 नग मतपेटियां कीमत 6,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त ई- रिक्शा कीमत 70,000 रुपये और 200 रुपये नकद कुल 76,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। शेष 4 मतपेटियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *