रायपुर । रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची है। एहतियातन के तौर पर आसपास के कई दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है। फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर माॅल के पीछे स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आज दोपहर आग लग गई। आग दुकान के चौथे माले पर लगी। आगजनी की सूचना जैसे ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तत्काल बाहर निकले और इसकी जानकारी पुलिस व दमकल की टीम को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां पहुंची है।
बता दें कि आज रविवार और दीपावली का त्योहार नजदीक होने की वजह से पंडरी की दुकानों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ है। इसी बीच अचानक डेकोरेशन की दुकान के चौथे माले में अचानक धुआँ उठने लगा। देखते ही देखते आग भीषण हो गई और आसपास मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस की टीम ने एतियातन के तौर पर आसपास की दुकानों में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल कर दुकानों को बंद करवा दिया है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व लोगों का जमावड़ा है। वहीं, फायर बिग्रेड की टीम युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटी हुई है।















Leave a Reply