भोपाल
मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विकास रथों को प्रदेशभर के लिए रवाना किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि उस प्रदेश को हमने देश के 5 विकसित एवं अग्रणी राज्यों में शामिल किया है।
हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे है तो जनता को ये भी बताए कि विकास और जनता के कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किये है। यह बताने के लिए हमारे विकास रथ तैयार है इन रथों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और जनता के विकास के काम जनता को बताए जाएंगे। ये साहस भारतीय जनता पार्टी में ही है कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश का विकास और जनता का कल्याण किया है। हमारी ड्यूटी है कि चुनाव के पहले हम अपना रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने लाएं और इसके लिए ही हमारे विकास रथ जनता के बीच आ रहे हैं। जनता से यही प्रार्थना है कि हमने आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है और मुझे विश्वास है कि आपका अशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।
चौदह को बीना आएंगे पीएम
14 तारीख को प्रधानमंत्री बीना आ रहे है। बीना स्थित रिफाइनरी में 50000 करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है, इससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
जबलपुर मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…
भोपाल देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…
दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…