जिस प्रदेश को कांग्रेस ने तबाह किया, भाजपा ने पांच विकसित राज्यों में किया शामिल: CM

भोपाल

मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विकास रथों को प्रदेशभर के लिए रवाना किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मध्यप्रदेश को कांग्रेस ने तबाह और बर्बाद कर दिया था, यह बताते हुए मुझे खुशी है कि उस प्रदेश को हमने देश के 5 विकसित एवं अग्रणी राज्यों में शामिल किया है।

हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे है तो जनता को ये भी बताए कि विकास और जनता के कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किये है। यह बताने के लिए हमारे विकास रथ तैयार है इन रथों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और जनता के विकास के काम जनता को बताए जाएंगे।  ये साहस भारतीय जनता पार्टी में ही है कि हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश का विकास और जनता का कल्याण किया है।  हमारी ड्यूटी है कि चुनाव के पहले हम अपना रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने लाएं और इसके लिए ही हमारे विकास रथ जनता के बीच आ रहे हैं। जनता से यही प्रार्थना है कि हमने आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है और मुझे विश्वास है कि आपका अशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

चौदह को बीना आएंगे पीएम
14 तारीख को प्रधानमंत्री बीना आ रहे है। बीना स्थित रिफाइनरी में 50000 करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे।  मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है, इससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

19 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

23 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

24 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago