भोपाल बस स्टैंड पर भीषण आग, 3-4 बसें जलकर खाक

भोपाल
राजधानी भोपाल के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 3 से 4 बसें आग की लपटों में घिर गईं।

घटना के बाद पूरे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का काला गुबार और ऊंची उठती लपटें देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

आग लगने का प्राथमिक कारण क्या है और इसमें किसी प्रकार की जनहानि हुई है या नहीं, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना लिया गया है।

See also  प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *