CG : रायपुर में लाश मिलने से दहशत, जानें पुलिस ने क्या बताया? …

CG : रायपुर में लाश मिलने से दहशत, जानें पुलिस ने क्या बताया? …

रायपुर: रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। कॉलोनीवासियों की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरजपुर नगर स्थित बीएसयूपी इलाके में युवक का शव पड़ा मिला था। शव पर खून लगा था। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर के दाहिनी तरफ चोट के निशान मिले हैं। मौत की असल वजह और चोट लगने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंटल मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  राजनांदगांव : 30 हजार भक्तों को बांटी गई जड़ी-बूटियों वाली खीर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *