राजधानी में पीपुल्स ग्रुप पर ED के छापे के बाद बड़ा खुलासा! जांच में खुले कई राज

भोपाल
 मध्य प्रदेश में  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में राजधानी भोपाल में स्थित पीपुल्स ग्रुप (Peoples Group News) और उससे जुड़ी जगहों पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी ने आठ लाख रूपए नगद बरामद किए थे. इसके अलावा कई कागजात भी बरामद हुए थे. छापे के बाद ईडी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (Peoples General Hospital Private Limited), पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के द्वारा अपने पदों का दुरूपयोग किया जा रहा है.

दिया गया है कर्ज
छापे के बाद ईडी ने बताया है कि पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित संस्थाओं को शून्य या बहुत कम ब्याज दरों पर रुपये दिए जाते हैं, 250 करोड़ से अधिक का कर्ज भी दिया गया है. जिससे शेयरधारकों को गलत नुकसान होता है और संबंधित संस्थाओं को गलत लाभ होता है. बता दें कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED ने मामला भी दर्ज किया है.

दर्ज हुआ केस
बता दें कि ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इसके लिए ग्वालियर स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने शिकायत दाखिल करके आरोप लगाया था कि पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पीजीएच इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टरों पदों का दुरूपयोग किया. जिसके बाद ईडी ने कार्रवाई की है.

पहले भी पड़ा था छापा
इससे पहले साल 2022 में भी पीपुल्स ग्रुप पर फॅारेन फंडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा था. जिसके बाद ईडी ने दबिश दी थी.  इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पीपुल्स ग्रुप के न्यूज पेपर, कॅालेज के अलावा इससे जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारा था. बता दें कि पीपुल्स ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों के अधिकतर डायरेक्टर विजयवर्गीय परिवार के सदस्य हैं. अब देखने वाली बात होगी की ईडी के द्वारा पीपुल्स ग्रुप पर आगे क्या कार्रवाई की जाती है. 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

23 seconds ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

4 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

19 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

CG : डिप्टी कलेक्टर समेत 19 अफसरों के तबादले …

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस…

25 minutes ago
CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश…

30 minutes ago
CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

CG : बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने एडवाइजरी जारी …

रायपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका…

34 minutes ago