राजनांदगांव | लखोली वार्ड के ज्यादातर हिस्से में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के चलते कचरा गलियों में फैल रहा है। इससे वार्ड के लोग परेशान हैं।
आए दिन ऐसी स्थिति बनी रहती है, जब सफाई कर्मी काम पर नहीं पहुंचते। लोग त्योहार की सफाई और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में जुटे हुए हैं। निगम को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।














Leave a Reply