दुर्ग: शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने दी जान

जिले के शिवनाथ नदी में एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं युवक के शव को तलाशने में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, युवक नई बुलेट वाहन नदी किनारे खड़ी कर नदी में कूद गया।

नदी में कूदने वाले युवक की पहचान बोरसी निवासी 23 वर्षीय उमाकांत साहू के रूप में हुई है। युवक ने पहले अपना घड़ी, चश्मा, पर्स, मोबाइल बाइक में रखा उसके बाद नदी में छलांग लगाई।

मामले में पुलगांव थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि कल ही स्वराज कैम्पर वाहन में चार लोगों की नदी में लाश मिली थी जिसमें से एक बच्ची का शव अब भी एसडीआरएफ की टीम तलाश रही है।

See also  CG : महिला ने जेठ पर लगाया गलत नीयत रखने का आरोप, आरक्षक गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *