श्योपुर में चीता शावक के शिकार पर पुलिस का शिकंजा, 25 संदिग्ध हिरासत में; दो अवैध बंदूकें बरामद

मुरैना/श्योपुर।

 मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार के मामले में पुलिस व वन विभाग की टीमें आसपास के गांवों में संदिग्धों की धरपकड़ कर रही हैं। बीते दो दिनों में श्योपुर जिले के मढा और नितनमास गांवों से 25 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

इनमें से दो के पास से अवैध बंदूकें भी मिली हैं। क्षेत्रीय मोगिया जाति के इन लोगों के शिकारी होने का संदेह है। वन विभाग के अनुसार दो अवैध टोपीदार बंदूकें(भरमार) जब्त की गई हैं, जिसका प्रयोग शिकार करने में होता है। शुक्रवार को मढा गांव की चार-पांच महिलाएं मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाने पहुंचीं।

 

See also  हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *