Rajnandgaon : विपक्ष की अराजकता फैलाने की नीति का पटाक्षेप करने भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को जनजागरण पदयात्रा

विपक्ष के झूठे आरोपों और दुष्प्रचार पर करारा प्रहार करेगी भाजपा की पदयात्रा – मधुसूदन यादव

राजनांदगांव, 1 नवंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आज रविवार को राजनांदगांव में विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा विपक्ष की कथित अराजकता फैलाने की राजनीति, भ्रामक प्रचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम पैदा करने के प्रयासों का पर्दाफाश करेगी। भाजपा जिला टोली खूबचंद पारख के नेतृत्व में राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, तरुण लहरवानी, एमडी ठाकुर, रमन डोंगरे, रविंद्र वैष्णव विभिन्न सात आयामो के द्वारा इस अभियान को लेकर लगातार सक्रिय बने हुए हैं ।

पदयात्रा के प्रभारी एवं महापौर मधुसूदन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर, रविवार को आयोजित इस जनजागरण पदयात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल होंगी, पदयात्रा मे जिलेभर से भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का एकत्रीकरण स्टेट स्कूल परिसर में किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे महावीर चौक से पदयात्रा प्रारंभ होकर मानवमंदिर चौक से गंज चौक पहुचेगी,जहां पर यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी, सभा को संबोधित करने हेतु जिले के प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिवरतन शर्मा एवं भावना बोहरा एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडे जी सहित वरिष्ठ नेता सभा को संबोधित करेंगे ।

संपूर्ण अभियान के प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच विपक्ष के दुष्प्रचार की वास्तविकता को उजागर करना और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा लगातार लगाए जा रहे वोट चोरी जैसे निराधार आरोपों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से इन आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देते हुए विपक्ष की कथित साजिशों को जनता के सामने रखेगी।

See also  राजनांदगांव : जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को

  भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और कार्यप्रणाली देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए चिंता का विषय रही हैं। कांग्रेस देश को जोड़ने के बजाय विभाजनकारी राजनीति और षड्यंत्रों के माध्यम से समाज में भ्रम एवं अविश्वास का वातावरण निर्मित करने का प्रयास कर रही है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और वैभवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित है।

पदयात्रा यात्रा टोली के सदस्यो मोनू बहादुर सिंह, किरण साहू, जागृति यदु,संजय सिन्हा, रंजीता पड़ोती, राजेश श्यामकर, देवेंद्र साहू ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रहित में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *