राजनांदगांव : सालों से जमा नहीं किया किराया 15 दुकानदारों को थमाया नोटिस…

राजनांदगांव : सालों से जमा नहीं किया किराया 15 दुकानदारों को थमाया नोटिस...

राजनांदगांव , राजगामी संपदा न्यास ने गोलबाजार क्षेत्र के 15 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इन दुकानदारों पर सालों से किराया जमा नहीं करने का आरोप है। दुकान संचालकों को 2 नवंबर तक किराए की पूरी राशि मांगी गई है। किराया जमा नहीं करने वाले दुकान संचालकों को बेदखल किया जाएगा।

राजगामी संपदा के व्यवस्थापक तहसीलदार के माध्यम से उक्त नोटिस जारी किया है। गंभीर बात यह है कि नोटिस में उल्लेख है कि 15 दुकानदारों ने बीते 33 सालों से दुकान का किराया जमा नहीं किया है। वहीं आवंटित दुकानों में अनुमति के विपरीत ़सामानों की बिक्री की जा रही है।

राजगामी संपदा की बड़ी मात्रा में शहर में जमीन, व्यावसायिक परिसर और दुकानें हैं। लेकिन इनका ऑडिट नियमित रूप से नहीं हो रहा है। सालों से जमे दुकान संचालकों से सख्ती के किराए की वसूली नहीं हो रही है।

See also  छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदली रायगढ़ की महिलाओं की तकदीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *