मोहला : गांवों से शहर तक स्वच्छता सुधारने पर जोर, दिए निर्देश…

मोहला , जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में ब्लॉक स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व निगरानी समिति की समीक्षा बैठक एसडीएम शुभांगी गुप्ता ने ली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, कचरे के उचित संग्रहण व पृथक्करण तथा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों के नियमित संचालन पर विशेष जोर दिया।

स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ठोस अपशिष्ट के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर फोकस किया गया। स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए कचरे के उचित प्रबंधन और नियमित निगरानी को महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, सरपंच संघ अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  बस्तर में धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, गांव में तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *