राजनांदगांव : जिला वॉलीबॉल टीम चुनने के लिए ट्रायल 4 नवंबर को…

राजनांदगांव । 20वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ के एनटीपीसी लारा में होगा। इसमें राजनांदगांव जिले की महिला एवं पुरुष टीमें भी हिस्सा लेंगी।

जिला टीम के गठन के लिए 4 नवंबर को सुबह 10 बजे स्थानीय स्टेट हाईस्कूल वॉलीबॉल ग्राउंड में चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और छुरिया विकासखंड के खिलाड़ी शामिल होंगे।

See also  राजनांदगांव : नेशनल हाईवे से मवेशियों को हटाने का प्लान फेल, हर जगह झुंड में बैठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *