राजनांदगांव : गायत्री परिवार ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन, रामसिंह बने समन्वयक…

राजनांदगांव , गायत्री प्रज्ञा पीठ भेड़ीकला में राजनांदगांव ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संगोष्ठी बैठक हुई। इसमें ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया है। पदाधिकारियों में ब्लॉक समन्वयक रामसिंह साहू घुमका, सह समन्वयक गिरीश साहू धामनसरा, कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.दुलेश्वर साहू बजरंगपुर नवागांव, युवा जागृति संयोजक राकेश चंद्राकर भर्रेगांव, साहित्य विस्तार संयोजक डॉ. देवेंद्र साहू राजनांदगांव हैं।

मीडिया जन संचार प्रभारी परदेशी राम साहू भेड़ीकला, कार्यक्रम-कोष प्रभारी डॉ गौतम देवांगन तिलई, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी रामाधार साहू भर्रेगांव, रचनात्मक आंदोलन संयोजक बसंत चंद्राकर भेड़ीकला, नारी जागृति अभियान संयोजिका अहिल्या साहू राजनांदगांव, ट्रस्ट प्रतिनिधि संतोष देवांगन भेड़ीकला, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी संयोजिका हीरो बाई साहू घुमका शामिल हैं।

बैठक में शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित ट्रस्टी कार्यशाला में दी गई जानकारी के संबंध में बताया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ भेड़ीकला, सोमनी, बुंदेली खुर्द, धीरी,सलोनी, करेला आदि के मंदिर भूमि स्थल के शासकीय पट्टा, कार्यक्रम गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। संगोष्ठी में रामसिंह साहू,मुरलीघर चौधरी, सालिक राम साहू, परदेशी राम साहू, शोभा राम देवांगन, भरत देवांगन, डीआर साहू, डॉ. गौतम देवांगन, रामाधार साहू, डॉ. दुलेश्वर साहू, भूराज देवांगन, डॉ. कन्हैया लाल सिन्हा, राकेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर मौजूद थे।

See also  CG : सेवा सेतु केन्द्र से लीला रजक को महज 10 मिनट में मिला आय प्रमाण पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *