महासमुंद : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत; 28 लोग घायल

महासमुंद में नेशनल हाइवे-53 पर मुंगई माता मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 39 लोग सवार थे। जिनमें से 28 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुआ है। सभी लोग गिरौदपुरी से दर्शन कर वापस अपने गांव खैरझिटी आ रहे थे। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मारी है। चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर कर रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *