राजनांदगांव | गैंदाटोला ब्लॉक के ग्राम पंचायत गर्रापार के आश्रित ग्राम खोरा टोला से रैनू टोला की सड़क आज तक नहीं बन सकी है। आजादी से लेकर अब तक लोग कच्ची सड़क से ही आवाजाही कर रहे हैं। सड़क के डामरीकरण करने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है।
इसके बाद भी अब तक इसे लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। आसपास के 50 गांव के लोग इस सड़क से रोजाना आवाजाही करते हैं। बारिश की स्थिति में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है।











Leave a Reply