दुर्ग : 11 साल की बच्ची का शव बरामद, नदीं में गिरा था पिकअप वाहन, चार शव पहले हो चुके हैं बरामद

दुर्ग में शिवनाथ नदी के पुराने पुल से तीन दिन पहले मंगलवार की रात को बोलोरो पिकअप वाहन गिरने से डूबी 11 साल की बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। पिकअप में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों के शव बुधवार को निकाल लिये गये थे। वहीं 11 साल की बच्ची गरिमा देशमुख लापता थी। आज सुबह गरिमा की लाश पुराने पुल से लगभग 15 किमी दूर बेलौदी गांव के पास मालुद में मिली। स्थानीय मछुवारों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि दुर्ग कि शिवनाथ नदी पुराने पुल पर मंगलवार की देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमे पिकअप वाहन नदी में गिरी गई थी जिसमे सवार पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को रेस्क्यू में चार लोगों के शव और पिकअप वाहन को बाहर निकला था। वहीं 11 साल की गरिमा देशमुख लापता थी। गरिमा की लगातार तलाश की जा रही थी। गरिमा देशमुख का शव आज सुबह बेलौदी गांव के मालुद में झाड़ियों में फंसी बच्ची की लाश दिखाई दी। जिसे स्थानीय मछुवारों ने नदी से शव को बाहर निकाला। 

एक की युवक को तलाश अभी जारी

इधर बुधवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से कूदे बोरसी निवासी उमाकांत साहू की तलाश भी जारी है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक का कुछ पता नही चल पाया है एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ स्थानीय मछुवारे भी तलाश में लगे हुए हैं।

See also  सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *