MP Police में बड़ा फेरबदल, मलय जैन बने बालाघाट के नए SP

भोपाल

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ मलय जैन को अस्थायी रूप से बालाघाट जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बालाघाट के पुलिस अधीक्षक को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

इन्हें भी मिला अतिरिक्त प्रभार

  • सचिन कुमार अतुलकर: पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन मुरैना के साथ सेनानी, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।
  •  प्रदीप शर्मा: पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार।
  • वाहनी सिंह: पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार। इसके चलते अभिषेक आनंद इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
  •  नगेंद्र सिंह: सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
See also  पीएम जनमन योजना से बैगा बस्तियों में पहुंची बिजली की रोशनी, बच्चों की पढ़ाई से लेकर जीवनशैली तक आया बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *