राजनांदगांव: 16 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा विवेकानंद युवा जागृति मंच, इस दिवाली 300 बच्चों तक पहुंचाई खुशियां

विवेकानंद युवा जागृति मंच ने बच्चो संग मनाया सार्थक दीवाली

स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच जिला राजनांदगांव के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्थक दिवाली मंच द्वारा मनाया गया मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीवन कुमार साहू ने बताया कि हमारी संस्था निरंतर 16 वर्षों से लगातार प्रति वर्ष सार्थक दिवाली मनाने का उद्देश्य लेकर कार्य कर रहा है हमारी संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों सहित पता लगने पर डोर टू डोर जाकर लिस्ट तैयार किया जाता है। जिसमे हम
1 वर्ष से लेकर १६ एवं 17 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के कपड़ो का साइज निकाल कर उनके लिए नए कपड़े मिठाइयां व अन्य जरूरत के समान दीपावली के 10 दिन पहले से वितरण करना प्रारंभ करते हैं इस वितरण कार्य में हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा खुद के पॉकेट मनी से सामग्री ले कर वितरण किया जाती है अन्य किसी बाहरी संस्था या लोगों से किसी भी प्रकार का कोई सहयोग या चंदा नहीं लिया जाता
मंच के संरक्षक संजय शर्मा व रितेश यादव ने बताया कि हमारे पास ऐसे बच्चो की लिस्ट हैं जिनके परिवार में माता या पिता का सहारा या साया नहीं है ऐसे बच्चों को हमारी संस्था द्वारा निशुल्क कंप्यूटर या अन्य टेक्निकल चीजे सीखने व स्किल डॉलपमेंट से जोड़ने का प्रयास करती है मंच के सदस्यों द्वारा 2010 में एक छोटा सा प्रयास चालू किया गया था प्रथम वर्ष में संस्था द्वारा 10 बच्चों की सेवा से शुरू किया गया जिसके बाद निरंतर प्रतिवर्ष बच्चों की संख्या में वृद्धि होती गई इस वर्ष 300 बच्चों तक जरूरत की सामग्री पहुंचाया गया इस पुनीत कार्य में मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार साहू ,,संरक्षक संजय शर्मा,, रितेश यादव ,,जिला अध्यक्ष आदित्य पराते,, नगर अध्यक्ष एसके देवांगन, भरत देवांगन, देवश्री चावड़ा,पंकज झा,अरुण मानिकपुरी,उत्तम साहू,राजकमल,गौरव मंत्री,अभिषेक गिरपुंजे, संदीप रंगारी, टूमन साहू,शत्रुघन साहू,भूपेंद्र ,संतुला,घमेन्द्र साहू, आदि का विशेष योगदान रहा
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शिव साहू ने दी
8251888817

See also  CG में जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *