राजनांदगांव , शहर के जीवन कॉलोनी इलाके में दो सूने मकानों में चोरी की घटना हुई है। चोर घर की आलमारी में रखे कैश और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए हैं। इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चोर गिरोह बेधड़क कालोनी में घूमते दिख रहा है।
वारदात के बाद बसंतपुर पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। वारदात 4-5 नवंबर के दरमियानी रात की है। चोर गिरोह अलग-अलग मकानों में घुसा जहां से 40 से अधिक का कैश सहित दो लाख रुपए से अधिक के गहनों की चोरी की है। तब दोनों की मकान सूना था। वहीं परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें मकान का ताला टूटने की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में चार से पांच आरोपी कैद हुए हैं। जो चेहरे पर नकाब बांधे हुए हैं। सभी ने एक तरह के कपड़े भी पहने हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
धार-झाबुआ की गैंग ठंड के मौसम में होती है सक्रिय ठंड के शुरुआत के साथ ही चोर गिरोह भी सक्रिय हो जाता है। खासकर धार और झाबुआ क्षेत्र का गिरोह इस तरह के वारदात को अंजाम देने क्षेत्र में पहुंचता है। पूर्व में हुए चोरी के मामलों में ऐसे गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो दिन में आसानी से सूने मकानों की रैकी कर रात में वारदात को अंजाम देते हैं।


















Leave a Reply