BJP विधायक का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘दिमागी नक्सली हैं’

रायपुर.

देश के प्रधानमंत्री मोदी को फिर राहुल गांधी ने डिबेट के लिए चैंलेज किया है. उन्होंने पीएम मोदी को इस बात पर बहस की चुनौती दी कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रहा. इस बीच रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को दिमागी नक्सली बताया है. वहीं बहस के लिए चुनौती भी दी है.

विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू भाई, मोदी जी ने आपको दिमागी नक्सल नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विक्षिप्त मानसिकता को जाहिर किया है. उनके मनोभाव में नक्सली है. इसका मतलब राहुल गांधी दिमागी नक्सली है.

पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी को डिबेट चैलेंज
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को डिबेट के लिए चैंलेज किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से क्या, पहले भाजपा के छोटे कार्यकर्ता या मुझसे बहल कर लें. 

पीएम मोदी ने बस्तर में किया था ‘दिमागी नक्सल’ का जिक्र
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के अवसर पर बस्तर पहुंचे थे. यहां उन्होंने जवानों के साथ दीपावली मनाई और मिठाई बांटकर त्योहार की खुशियां साझा की थीं. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र करते हुए कहा था कि हथियारबंद माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों समेत कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं. लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं.

See also  AAP के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बहस की चुनौती
प्रधानमंत्री के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वे इस मुद्दे पर बहस करें कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *