रतलाम मंडल से गुजरेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, दीपावली और सर्दियों में यात्रियों को मिलेगी राहत

रतलाम 
 दीपावली व शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर तीन विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।इनमें खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल और अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन विशेष किराये पर किया जाएगा।

खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन नंबर 09714 खड़की-दुर्गापुरा स्पेशल 15 नवंबर को रात 12:50 बजे रवाना होकर रतलाम स्टेशन पर शाम चार बजे पहुंचेगी और 4:10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09713 जयपुर-खड़की स्पेशल 13 नवंबर को रात 10:30 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 7:30 बजे रतलाम पहुंचेगी और 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:30 बजे खड़की पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में लोनावला, पनवेल, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर और दुर्गापुरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

बांद्रा-खातीपुरा स्पेशल
ट्रेन नंबर 09718 बांद्रा टर्मिनस-खातीपुरा स्पेशल 12 नवंबर को शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 5:40 बजे रतलाम पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। मंदसौर में सुबह 6:55 से 6:57 बजे और नीमच में 7:45 से 7:50 बजे ठहराव के बाद 8:45 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3:05 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09717 खातीपुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर चित्तौड़गढ़ रात 10:35 बजे, नीमच 11:40 बजे और मंदसौर अगले दिन रात 1:10 बजे पहुंचेगी। रतलाम में सुबह 3:20 से 3:30 बजे ठहराव रहेगा। अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

See also  खातेगांव TI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, चालक-क्लीनर 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर

दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

अहमदाबाद-राजगीर अनारक्षित स्पेशल
ट्रेन नंबर 09427 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल मंगलवार को अहमदाबाद से रात 12:55 बजे रवाना होकर दाहोद सुबह 4:48 बजे पहुंचेगी। रतलाम में सुबह 6:10 से 6:15 बजे ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09428 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। रतलाम में गुरुवार शाम 6:13 से 6:18 बजे तथा दाहोद में शाम 7:38 से 7:40 बजे ठहराव के बाद अगले दिन रात 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिंडोन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा स्टेशन पर ठहराव रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और वास्तविक स्थिति की जानकारी www.enquiry.indianrail. gov. in या RailOne एप पर जांचने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *