छत्तीसगढ़ में 11 जिला पंजीयकों का तबादला, वीरेंद्र कुमार श्रीवास को रायपुर-2 ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर 
छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने पंजीयन विभाग के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने बुधवार को तबादला आदेश जारी किया। सूची में रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर और बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ उप पंजीयक पाटन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास को मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उन्हें जिला पंजीयक रायपुर-2 (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, आशु अग्रवाल का कोरबा से मुख्यालय तबादला किया गया है। उन्हें जिला पंजीयक धमतरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

 

देखिए…किस अधिकारी को कहां भेजा गया

अधिकारी का नाम पहले कहां पदस्थ थे नई पदस्थापना
दीपक कुमार मंडावी रायगढ़ बेमेतरा
आशुतोष कौशिक गरियाबंद मुंगेली
आशु अग्रवाल कोरबा मुख्यालय, साथ में धमतरी का अतिरिक्त प्रभार
विभूति क्षेत्रज्ञ दंतेवाड़ा जांजगीर
चित्रसेन पटेल जांजगीर बिलासपुर
एसएल नेताम बेमेतरा बालोद
विवेक कुमार कोरिया बस्तर
राजीव स्वर्णकार बिलासपुर बलौदाबाजार-भाटापारा
भूपेन्द्र दास वैष्णव जशपुर रायगढ़
माधव चौधरी बिलासपुर कार्यालय अंबिकापुर
वीरेन्द्र कुमार श्रीवास वरिष्ठ उप पंजीयक, पाटन मुख्यालय, साथ में रायपुर-2 (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार
See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *