सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

भोपाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 नवंबर को 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि करेंगे अंतरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *