भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह

भोपाल
जनजातीय कार्य मंत्री कुँवर विजय शाह ने भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव सप्ताह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को मंत्रालय से समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य आयुक्त श्री तरुण राठी भी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त जुड़े थे।

ब्योहारी जिला शहडोल
मंत्री कुँवर शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवम्बर को कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में होगा। वेबकॉस्ट के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण होगा, जिसे हर जगह दिखाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।

बैठक में छात्रावास/आश्रम शालाओं के लिये निर्देश दिये गये कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान निबंध, भाषण प्रतियोगिताएँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। पालक समिति की बैठक समय पर हो। विद्यार्थियों के लिये विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जाये। विभागीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल और विशिष्ट विद्यालयों को भी निर्देश दिये गये हैं कि इस दौरान सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन हो। निबंध, भाषण प्रतियोगिता के साथ जनजातीय नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली और चित्रकला जैसी गतिविधियाँ भी की जायें।

जनजातीय विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के लिये भी निर्देश दिये गये। प्रत्येक 88 जनजातीय विकासखण्ड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिनांक 18 से 20 नवम्बर तक स्थानीय रूप से चयनित ग्रामों में जनजातीय गौरव चौपाल का आयोजन किया जाये, जिसमें जनजातीय जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो।

See also  करीना कपूर के पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन की एंट्री, अभिनेत्री के समर्थन में आया संगठन

इसी प्रकार प्रत्येक जिला मुख्यालय स्तर पर सांस्कृतिक रैली का आयोजन कर मंत्री/स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का प्रभावी नेतृत्व और सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जनजातीय जिला स्तरीय कार्यक्रमों में सांस्कृतिक रैली में जनजातीय समाज की लोक-कला, परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक की प्रस्तुति सुनिश्चित हो। सांस्कृतिक रैली में जनजातीय परम्परागत वेशभूषा और वाद्य यंत्रों का उपयोग भी सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *