राजनांदगांव : मौसम का बदलेगा मिजाज : दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड…

राजनांदगांव : मौसम का बदलेगा मिजाज : दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...

राजनांदगांव , जिले में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में ठहराव है और दिन में धूप के साथ रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही कम रहेगी और दिन में अच्छी धूप खिलेगी।

अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं होने से मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह -शाम सर्दी पड़ रही है। 14 से 18 नवंबर तक राजनांदगांव में आसमान साफ से आंशिक रूप से बादलों वाला रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं रात और सुबह के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंडक बनी रहेगी। 19 नवंबर के आसपास भी तापमान में कुछ कमी आने का अनुमान है।

See also  आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता: छत्तीसगढ़ के जननायकों का स्वर्णिम इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *