राजनांदगांव , अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे 58 पटवारियों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। अब जिला प्रशासन निलंबन और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की तैयारी में है। इधर पटवारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है जब तक मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रखेंगे। कलेक्ट्रेट के सामने अपनी मांगों पर नारेबाजी कर रहें है। अफसरों के साथ उनकी सभी वार्ता फेल साबित हुई।
डिजिटल क्रॉप सर्वे का अनुमोदन, गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकित, रजिस्ट्री जैसे काम प्रभावित है। किसानों को तहसीलों का चक्कर काटना पड़ रहा है, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बनने की वजह से विद्यार्थी और पालक परेशान है। वैकल्पिक प्रभार के रूप में आरआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन इससे सभी कामकाज सही ढंग से पूरे नहीं हो पा रहें है।
केसीजी जिले में तीन पटवारियों को निलंबित किया गया एमएमसी जिले में तीन पटवारियों को निलंबित किया गया वहीं 51 को नोटिस दिया गया है। एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया हड़ताल पटवारियों को नोटिस जारी किया गया था। अब निलंबन और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की तैयारी है। लंबित प्रकरण का निपटारा करने आरआई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

















Leave a Reply