राजनांदगांव : माओवादी हिंसा से मुक्ति ने लौटाया बस्तर का गौरव…

राजनांदगांव : माओवादी हिंसा से मुक्ति ने लौटाया बस्तर का गौरव…

राजनांदगांव , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष भावेश बैद ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में माओवादी हिंसा का प्रभाव समाप्त होने से शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। पांच दशक तक हिंसा और भय के साये में रहे आदिवासी समाज को अब अपने जल, जंगल और जमीन के साथ स्वतंत्रता से जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों और सुरक्षा बलों के साहस से यह बदलाव संभव हुआ है।

बैद ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ का बड़ा जनजातीय क्षेत्र दशकों तक माओवादी हिंसा से प्रभावित रहा। इस दौरान अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोए और निर्दोष आदिवासियों को भी हिंसा का दंश झेलना पड़ा। अब हिंसा से मुक्ति का अवसर उन सभी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का समय है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और बदलाव के संकल्प के साथ मनाई जाएगी। वर्षों तक भय के माहौल में रहने वाले आदिवासी समाज को अब अपनी परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप पर्व-उत्सव मनाने का अवसर मिल रहा है। बैद ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति से आत्मसमर्पित माओवादी मुख्यधारा में लौटकर परिवार के साथ सम्मानजनक जीवन शुरू कर रहे हैं।

See also  राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *