राजनांदगांव : बच्चों ने लगाए पकवानों के स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने लिया आनंद…

राजनांदगांव : बच्चों ने लगाए पकवानों के स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने लिया आनंद…

तुमड़ीबोड़| प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती तुमड़ीबोड़ में बाल मेला लगाया। इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल चंडी बॉर्डर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों के स्टॉल लगाए। बाल मेला में बच्चों ने समोसा, चाट सहित अनेक प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉल का संचालन करते हुए खरीद-बिक्री और व्यवसाय की बारीकियों को समझा। प्राचार्य डॉ. मोन्सी वर्गीस, समिति अध्यक्ष केशव साहू ,व्याख्याता केआर साहू, डीआर कोर्राम, कुमकुम झा आदि मौजूद रहे।

See also  वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *