मंत्री विश्वास सारंग ने छठ पर्व पर करोंद के काशी विश्वनाथ मंदिर में सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य किया अर्पित

भोपाल
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंत्री सारंग ने शाखा ग्राउंड, अन्ना नगर, दुर्गाधाम मंदिर, सुभाष नगर, एकतापुरी, राजेंद्र नगर, काशी विश्वनाथ मंदिर, करोंद, गोकुल धाम, करोंद एवं संजीव नगर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंत्री सारंग ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व समाज में श्रद्धा, अनुशासन, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।

छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पारंपरिक छठ गीतों, भक्ति और उत्साह के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

 

See also  नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *