मुरैना में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

 मुरैना
 नेशनल हाईवे-44 पर धौलपुर रोड स्थित एसआरडी कॉलेज के सामने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश यात्री सो रहे थे। धुआं भरने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी

जानकारी के अनुसार, बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सरायछौला और एसआरडी कॉलेज के बीच अचानक बस के टायर में आग लग गई। जब तक चालक बस रोक पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। कॉलेज के पास बस रुकते ही यात्री बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक सिस्टम से निकली चिंगारी आग लगने की वजह बताई जा रही है।

 

See also  भोपाल में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *