CG : धान खरीदी के नए प्रावधान से किसानों को मिल रहा लाभ

किसान मनोज कुमार ने बोड़ला बांधटोला धान उपार्जन केंद्र में 82 क्विंटल धान का किया विक्रय

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिए जा रहे निर्णयों का लाभ अब किसानों को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के पहले ही दिन किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के मंडलाटोला निवासी किसान मनोज कुमार वर्मा ने बोड़ला धान उपार्जन केंद्र में अपना 82 क्विंटल धान विक्रय किया। धान विक्रय के दौरान शासन द्वारा किसानों के हित में किए गए नए प्रावधानों की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।

किसान मनोज वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय करना अनिवार्य होता था। इस व्यवस्था के कारण कम उत्पादन वाले किसानों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब शासन द्वारा किए गए नए प्रावधान के तहत किसान निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मात्रा से कम धान का विक्रय भी करते हैं, तो उन्हें निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुसार अंतर की राशि का लाभ मिल सकेगा। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में सराहनीय पहल है। इससे किसानों को अपनी उपज के अनुसार धान विक्रय करने में सुविधा मिलेगी और उन्हें शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जरूरतों और परिस्थितियों को समझते हुए लिए जा रहे निर्णय खेती-किसानी को प्रोत्साहन देने वाले हैं। किसान वर्मा ने धान खरीदी प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की व्यवस्था किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनमें विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

See also  धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *