CG : राजापुर में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, पहले दिन किसान लक्ष्मण सिंह का धान खरीदा गया …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

अम्बिकापुर । सरगुजा जिले में आज 15 नवंबर को अनुविभाग सीतापुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र राजापुर में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच, अन्य ग्रामवासियों एवं एसडीएम सीतापुर सुश्री प्राची ठाकुर की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरुआत की गई।

’पहले किसान का हुआ सम्मान’

शुभारंभ के अवसर पर कृषक ’लक्ष्मण सिंह पिता बलदेव’ का 10.40 क्विंटल धान का टोकन कटा था। सर्वप्रथम उनके धान की नमी जांच की गई। नमी जांच उपरांत वजन कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। केंद्र में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने पहले किसान का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एसडीएम प्राची ने कहा कि जिले में धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाएगा। किसानों को टोकन, वजन, नमी जांच और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

’किसानों में दिखा उत्साह’

धान खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में किसान केंद्र पहुंचे और खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वे अपने धान को सुखाकर, साफ करके लाएं ताकि नमी की समस्या न हो और उन्हें सही दाम मिल सके।

केंद्र प्रभारी ने बताया कि खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बारदाना, कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र, कंप्यूटर, टोकन व्यवस्था, पेयजल एवं छाया की व्यवस्था की गई है।

जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि खरीदी के दौरान उनकी हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

See also  अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *