CG में अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 1000 क्विंटल धान जब्त

धमतरी.

प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं। समर्थन मूल्य का अवैध लाभ उठाने के लिए ये बिचौलिए चोरी छिपे धान जमा कर रहे थे और उसे सरकारी खरीदी केंद्रों में खपाने की फिराक में थे, लेकिन इस बार प्रशासन पहले से ही अलर्ट था।

धमतरी में पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी चल रही है। अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन हुआ है। धमतरी जिले में प्रशासन ने 4 अलग अलग जगहों पर एक साथ रेड मारका एक हजार क्विंटल धान जब्त किया है। घुटकेल, उमरगांव, सांकरा और सिंगपुर इन चारों गांवों में अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा गया है। कुल करीब 1000 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये धान बिना किसी वैध दस्तावेज के जमा किया गया था। ना मंडी लाइसेंस था ना खरीदी का रिकॉर्ड, सिर्फ एक ही मकसद था इस धान को समर्थन मूल्य पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना।

मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई है विशेष टीम : कलेक्टर
प्रशासन ने मौके पर ही धान को जब्त कर लिया और दोषियों के खिलाफ दण्डात्मक प्रकरण तैयार किया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि जिले में धान खरीदी जारी है। इस दौरान अवैध धान की खरीदी, बिक्री और परिवहन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीम बनाई है, जो लगातार सतत् मॉनिटरिंग कर रही है।

See also  बिलासपुर में नाबालिग का गर्भपात कराने के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *